Tuesday, August 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबर्न वार्ड के बाहर तीमारदार व सुरक्षा गार्ड में मारपीट

बर्न वार्ड के बाहर तीमारदार व सुरक्षा गार्ड में मारपीट

अयोध्या। जिला चिकित्सालय के बर्न वार्ड के बाहर तीमारदार व सुरक्षा गार्ड के बीच मारपीट हो गई। वार्ड के बाहर जूता उतारने को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ा था। विवाद की जानकारी मिलने पर प्र्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। वार्ड के बाहर विवाद की वजह से हलचल मची रही।
जिला चिकित्सालय के बर्न वार्ड में शांति देवी भर्ती है। उनकी बेटी आरती बुधवार को अपने भांजे के साथ बर्न वार्ड पहुंची थी। वार्ड में घुसते समय जूता व चप्पल उतारने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें गार्ड व महिला के भांजे के बीच झड़प हो गई। प्रमुख अधीक्षक चिकित्सा डा एनपी गुप्ता ने बताया कि चप्पल उतारने को लेकर विवाद हुआ था। दोनो के बीच झड़प हो गई थी। जिसमें गार्ड की तरफ से शिकायत की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments