Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमाइनर में पानी न आने से किसान परेशान

माइनर में पानी न आने से किसान परेशान

जलालपुर अंबेडकर नगर। माइनर में पानी न होने से किसान परेशान है जिससे गेहूं की सिंचाई नहीं हो पा रही है । भियांव ब्लॉक के हाफिजपुर गांव से एक माइनर निकली है जिसमें कई हफ्तों से पानी नहीं है और माइनर सूखा पड़ा हुआ है पानी न होने से किसान अपने फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं । इस माइनर से दर्जनों गांव के लोग अपने फसलों की सिंचाई करते हैं ।किसान राम अवध, संदीप कुमार, मंसाराम, उमेश कुमार आदि ने बताया कि जब जब किसानों को फसलों के सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता होती है तब तब माइनर में पानी ही नहीं रहता है मौजूदा समय में गेहूं की फसलों की सिंचाई होना है लेकिन  माइनर में पानी न होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन लोगों ने यह भी बताया कि कई हफ्तों से माइनर सूखी पड़ी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments