Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतमसा नदी में डूबने से किसान की मौत

तमसा नदी में डूबने से किसान की मौत


जलालपुर,अंबेडकर नगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कटुई पहाड़पुर गांव में गेंहू के खेत में दवा का छिड़काव करने गए किसान की तमसा नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से किसान का शव दूसरे दिन तमसा नदी से बरामद किया। उक्त घटना से परिवार में मातम पसरा है। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कटुई पहाड़ पुर निवासी किसान राजकुमार यादव शनिवार दोपहर में तमसा नदी किनारे स्थित गेहूं के खेत में दवा का छिड़काव करने गए थे। दवा छिड़काव करते समय दवा के प्रभाव से किसान की हालत बिगड़ने लगी। वह राहत पाने के लिए तमसा नदी में हाथ, मुंह धुलने चला गया। इसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर वह पानी में गिरकर डूब गया। आसपास के खेत में मौजूद कुछ महिलाओं ने किसान को तमसा नदी में डूबते हुए देखा तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। घर वालों के साथ आनन आनन में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने तमसा नदी में उतरकर किसान की खोजबीन शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी देर शाम तक किसान का पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी तलाश के बाद रविवार दोपहर में घटनास्थल के पास से किसान का शव बरामद किया। शव नदी से बाहर आते ही स्वजनों में चीख पुकार मच गई। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments