Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकार्यक्रम आयोजित कर स्थानांतरित क्षेत्राधिकारी को दी गई विदाई

कार्यक्रम आयोजित कर स्थानांतरित क्षेत्राधिकारी को दी गई विदाई


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य का स्थानांतरण होने के बाद बुधवार को कोतवाली जलालपुर में उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र, बुके व माला पहना कर स्वागत किया गया। उपजिलाधिकारी जलालपुर  समेत सर्किल के सभी थानाध्यक्ष व गणमान्य लोगों की मौजूदगी में आयोजित विदाई समारोह के दौरान स्थान्तरित क्षेत्राधिकारी के दो वर्ष से अधिक कार्यकाल को लोगो ने याद किया और उनके कार्यशैली व  व्यवहार की सराहना की। स्वागत व सम्मान से अभिभूत क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि यहां के लोगों ने हमेशा भरपूर सहयोग किया और भाईचारे के भांति व्यवहार रखा जिसे मै हमेशा याद रखूगा।  समारोह के आयोजक कोतवाल संतोष कुमार सिंह, एसओ कटका यादवेन्द्र सोनकर,एसओ मालीपुर शिवांगी त्रिपाठी,एसओ जैतपुर वंदना अग्रहरि,भाजपा नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र समेत कोतवाली के समस्त स्टाफ व अन्य लोगों ने सीओ को माला पहना कर उन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विदाई के दौरान सभी की आखें नम हो गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments