Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकरंट से हुई छात्र की मौत के मामले में परिजनों ने दी...

करंट से हुई छात्र की मौत के मामले में परिजनों ने दी तहरीर


जलालपुर अंबेडकर नगर।शुक्रवार को चार मंजिला नवनिर्मित मकान में वायरिंग का काम करने के लिए गया युवक की विद्युत करेंट की चपेट में आने के बाद नीचे गिरने से मौत होगयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जब कि परिजनों ने जबरन युवक को बुला कर तार जोड़ने के लिए विवश करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया है। जानकारी के अनुसार जलालपुर कस्बा स्थित शिवम कॉलोनी में सुरेश कनौजिया के मकान में लगभग 19 वर्षीय सोनू निगम पुत्र अशोक कुमार इलेक्ट्रिक वायरिंग का काम कर रहा था। देर शाम तकरीबन छह बजे वायरिंग का तार नीचे फेंकते समय बगल से गुजर रही ग्यारह हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आ गया तेज करंट के झटके से युवक चौथे माले से नीचे जमीन पर जा गिरा। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।वहीं मकान का निर्माण करा रहे लोग ताला बंद करके फरार हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा रहा। तहरीर मिली है जिसके  आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मृतक कक्षा 12 का छात्र था। शनिवार को उस का पेपर थे। मृतक के एक छोटा भाई व एक बहन है। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुवा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments