आलापुर अंबेडकर नगर। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय मुबारकपुर पिकार में विश्व होम्योपैथिक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अविनाश राय ने होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न बीमारियों के उपचार और रोकथाम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि होम्योपैथिक दवाएं दुष्प्रभाव रहित, सरल और सुलभ होने के साथ ही प्रभावी भी हैं।
डॉ. राय ने लोगों से होम्योपैथिक उपचार पद्धति को अपनाने का आह्वान करते हुए विशेष रूप से बच्चों में शुरुआत से ही इसके उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान हृदय तिवारी, डॉ. गिरीश चंद्र, चंद्रभान, राकेश कुमार, विजय कुमार, अरुण कुमार, हीरालाल तिवारी (पूर्व मंडल अध्यक्ष), भंवरनाथ विश्वकर्मा (मंडल उपाध्यक्ष), धर्मजीत तिवारी, अनिल कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।