Thursday, July 30, 2026
HomeUncategorizedदेव इंद्रावती महाविद्यालय में रोजगार मेले का हुआ आयोजन

देव इंद्रावती महाविद्यालय में रोजगार मेले का हुआ आयोजन

अंबेडकर नगर। देव इन्द्रावती महाविद्यालय कटेहरी में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनान्तर्गत, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान रोजगार मेला का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन देव इन्द्रावती ग्रुप आफ कालेज के प्रबंधक एवं जिला उपाध्यक्ष भाजपा अम्बेडकर नगर डॉ राना रणधीर सिंह की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष भाजपा अम्बेडकर डॉ त्रयंबक तिवारी  के द्वारा किया गया।

रोजगार मेला में उषा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल्स मेन पावर सर्विस, ब्राइट फ्यूचर कार्बनिक हर्बल एंड आयुर्वेदिक प्राइवेट लिमिटेड,डी एस एस ग्रुप,एस एस ग्रुप मैनपावर सर्विसेज लखनऊ,आयात एसोसिएट प्राइवेट लिमिटेड,वोन इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड,मारुति,नेशन आदि कंपनियों ने प्रतिभाग कर युवकों को रोजगार हेतु साक्षात्कार कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मुख्य अतिथि डॉ त्रयंबक तिवारी ने अपने हाथों से 20 युवकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उक्त रोजगार मेला में प्राचार्य डॉ ए बी सिंह, डॉ यशवंत सिंह, डॉ बीरबल शर्मा,अभिनव, डॉ अमित पांडेय डॉ साधना श्रीवास्तव सहित अन्य प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments