Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने निकाला मशाल जलूस

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने निकाला मशाल जलूस

अयोध्या। पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के बैनर तले लामबंद कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकालकर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। रेलवे यूनियन एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से संबद्ध विभिन्न संगठनों में कार्यरत कर्मचारियों के जुलूस का नेतृत्व अरविंद कुमार सिंह जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अयोध्या एवं कामरेड हीरालाल शाखा मंत्री एनआरएमयू ने किया।
मशाल जुलूस हेमुकालानी तिकोनिया पार्क तहसील सदर अयोध्या से कलेक्ट्रेट गेट पहुंच कर जिलाधिकारी  के प्रतिनिधि को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जुलूस में अश्वनी कुमार तिवारी मंडल उपाध्यक्ष एनआरएमयू, अंजुम मुख्तार खान शाखा अध्यक्ष एनआरएमयू, राजकुमार मिश्रा जनरल सेक्रेटरी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, योगेश श्रीवास्तव मंडल मंत्री वाणिज्य कर विभाग, उदय सिंह यादव मंडल अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ,राम प्रकाश सिंह जिला मंत्री, डॉ राजेश कुमार सिंह कार्यकारी अध्यक्ष, कमला प्रसाद यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,संजय पासवान, डेनियल भारती ,अभय दुबे जिला मंत्री स्वास्थ विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ, अरुण मोहन जिला अध्यक्ष कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संघ, विक्रम सिंह जिला मंत्री ,अनिल कुमार प्रजापति जिलाध्यक्ष विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन, वीरेंद्र प्रताप सिंह मंडल अध्यक्ष, दुर्गेश बिहारी जिला अध्यक्ष कोषागार कर्मचारी संघ प्रशांत वर्मा, प्रेमलाल, रेलवे संगठन के कामरेड संजीव कुमार , कामरेड बीवी सिंह ,रमाकांत यादव , कामरेड राजकुमार प्रिंस , चुन्नू अली, डीके त्रिपाठी, विनोद कुमार सिंह, रंजीत सिंह सत्येंद्र प्रकाश पांडे श्रीराम मौर्या संगठन मंत्री आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments