Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या15 दिसम्बर तक हो जाएंगें भाजपा मंडल अध्यक्षों के चुनाव - महानगर...

15 दिसम्बर तक हो जाएंगें भाजपा मंडल अध्यक्षों के चुनाव – महानगर अध्यक्ष


अयोध्या। भाजपा के सांगठनिक चुनाव को लेकर महानगर कार्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में चुनाव अधिकारी व पूर्व प्रदेश महामंत्री नीलिमा कटियार तथा महानगर अध्यक्ष ने कार्यकताओं को सम्बोधित किया। कार्यशाला में महानगर अध्यक्ष ने उपस्थित मंडल अध्यक्षों से सांगठनिक रिर्पोट लिया।

चुनाव अधिकारी नीलिमा कटियार ने कहा कि सदस्यता महाअभियान के तहत बूथ कमेटियों के बाद मंडल अध्यक्षों का चुनाव होना है। इसके लिए सभी मंडल चुनाव अधिकारी पूरी पारदर्शिता से प्रक्रिया को पूर्ण कराऐं। मंडल की कमेटी में पार्टी के उर्जावान कार्यकर्ताओं को अवसर दिया जाए। कमेटी में सभी का प्रतिनिधित्व रहे ऐसा प्रयास चुनाव अधिकारी करें।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि मंडल अध्यक्षों के चुनाव हर हाल में 15 दिसम्बर तक करा लिए जाएंगे। मंडल अध्यक्ष वही कार्यकर्ता बनेगें जो सक्रिय सदस्य है। नेतृत्व द्वारा मंडल अध्यक्ष बनने के लिए 45 वर्ष की आयु सीमा तय की गई है। वर्तमान में पार्टी का पदाधिकारी होना आवश्यक है। मंडल कमेटी समाज के सभी वर्गों का सामंजस्य स्थापित किया जाएगा। मंडल के चुनाव अधिकारी आम सहमति के आधार पर मंडल अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।

कार्यशाला में सह चुनाव अधिकारी शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, राम प्रीत वर्मा, आलोक सिंह रोहित, अनिता सिंह, रीना द्विवेदी, अनिता द्विवेदी, प्रतिमा शुक्ला, मंडल अध्यक्ष बाल कृष्ण वैश्य, शशि प्रताप सिंह, अनुराग त्रिपाठी, वरूण चौधरी सहित महानगर के पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments