Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या26 अप्रैल को जारी होगी चुनाव की अधिसूचना, 3 मई तक होगा...

26 अप्रैल को जारी होगी चुनाव की अधिसूचना, 3 मई तक होगा नामांकन


अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि लोकसभा 2024 के निर्वाचन पांचवें चरण की अधिसूचना 26 अप्रैल 2024 को जारी की जा रही है। नामांकन की अंतिम तिथि 03 मई 2024 है। इसकी स्कूटनी 04 मई को होगी। नाम वापसी 06 मई 2024 को होगा।  मतदान 20 मई 2024 तथा मतगणना 04 जून 2024 को होगा। नामांकन कक्ष जिलाधिकारी का न्यायालय कक्ष होगा। जिसमें जिलाधिकारी चुनाव अधिकारी/रिटर्निंग आफिसर है। जिलाधिकारी के सहयोग के लिए राम आसरे वर्मा, अंशिका दीक्षित, राजीव रत्न सिंह, अशोक कुमार सैनी, राजकुमार पांडेय सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाए गए हैं।

चुनाव से सम्बंधित व्यय अनुवीक्षण समिति तथा मीडिया प्रमाणन एवं मॉनिटरिंग समिति की भी स्थापना कलेक्ट्रेट में स्थापित नियंत्रण कक्ष के पास कर दी गयी है। सम्बंधित वरिष्ठ अधिकारियों ने चुनाव कार्य में लगाए गए अधिकारियों को अपने-अपने दायित्व सम्बंधी कार्यो को समय से पूरा करने के निर्देश दिये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments