Monday, August 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरससुराल से लौट रहे वृद्ध की सड़क दुर्घटना में मौत

ससुराल से लौट रहे वृद्ध की सड़क दुर्घटना में मौत


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कन्नूपुर अपनी ससुराल से लौटते समय अखण्डनगर-कादीपुर मार्ग पर शनिवार शाम बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गयी।

66 वर्षीय नरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बंगाली सिंह पुत्र चन्द्र प्रताप सिंह निवासी हसनपुर टैनी जनपद सुल्तानपुर की कन्नुपुर जलालपुर में सूर्यपाल सिंह के यहां ससुराल है।शनिवार को वह अपनी पत्नी को छोड़ कर घर लौट रहे थे। रास्ते में जाते समय वह अखण्डनगर कादीपुर मार्ग पर

एक मोड़ पर बाइक रोककर मुड़ने के लिए खड़े थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक बाइक सवार युवक उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नरेंद्र के पैर में फ्रैक्चर और सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के समय उन्होंने हेलमेट पहन रखा था।घायल अवस्था में उन्हें पहले स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से चिकित्सको ने उन्हें मेडिकल कालेज सद्दरपुर रिफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उन की मौत होगयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments