Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मरीज को देखने जा रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत, परिवार...

मरीज को देखने जा रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

0
2
ayodhya samachar

बसखारी अंबेडकरनगर। मरीज को देखने जा रहे एक वृद्ध की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना बसखारी क्षेत्र के कौड़ाही गांव निवासी रामआज्ञा पाण्डेय (62) पुत्र रामआधार रविवार को गांव के ही एक मरीज को देखने के लिए साइकिल से तेजापुर लोहरा जा रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही वह कटक थाना क्षेत्र के न्यौरी के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल वृद्ध को तत्काल पीजीआई अतरौलिया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के दो पुत्र हैं, जिनमें गोविंद पाण्डेय गांव पर ही रहते हैं, जबकि दूसरा पुत्र दीपू पांडे रोजी-रोटी के सिलसिले में कोलकाता में रहता है। रविवार देर शाम जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
रविवार को ही चहोड़ा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here