Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सोते समय अचानक गिरी कच्ची दीवार, दबकर वृद्ध की मौत

सोते समय अचानक गिरी कच्ची दीवार, दबकर वृद्ध की मौत

0

आलापुर अंबेडकरनगर। शनिवार रात तेज बारिश के दौरान कच्ची दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर 76 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जहागीरगंज विकासखंड क्षेत्र के मदैनिया गांव निवासी जानकी पुत्र सुक्खू शुक्रवार की रात करकट से बने कच्चे मकान में सो रहे थे। इसी दौरान लगातार हो रही तेज बारिश के कारण मकान की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में जानकी दब गए। हादसे की जानकारी होने पर परिजनों ने किसी तरह उन्हें मलबे से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना परिजनों ने राजेसुल्तानपुर पुलिस को दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। थानाध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version