Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यातहसील दिवस में बुर्जुग ने किया आत्मदाह का प्रयास

तहसील दिवस में बुर्जुग ने किया आत्मदाह का प्रयास


अयोध्या। बीकापुर तहसील में आयोजित तहसील दिवस के दौरान एक बुर्जुग ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। बुर्जुग का आरोप है कि उसने कई बार पुलिस व प्रशासन से शिकायत की परन्तु उसकी समस्या का समाधान नही हो पा रहा है।

पीड़ित बीकापुर तहसील क्षेत्र के केसरूवा बुर्जुग निवासी सूर्यमणि वर्मा का आरोप है कि उसके विपक्षी माता प्रसाद व अन्य जबरन उसकी जमीन पर कब्जा कर रहे है। जिस पर कोर्ट का स्टे भी है। इसकी शिकायत थाना तारून, कोतवाली बीकापुर व प्रशासन से भी की जिस पर कोई कार्यवाही नही हुई। विपक्षी लगातार स्टे की भूमि पर निर्माण कार्य करवा रहे है।

एसडीएम बीकापुर विशाल कुमार ने बताया कि बुर्जुग मानसिक रूप से परेशान लग रहे थे। जिन्हें समझाबुझा कर शांत कराया गया। इनका बंटवारे को लेकर एसडीएम न्यायिक के यहां मुकद्मा लम्बित है। जिसमें स्टे है। विपक्षी द्वारा इनकी जमीन कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस विभाग को कार्यवाही के लिए पत्र्र लिखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments