Thursday, September 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबरियावन में घरों को जेसीबी से गिराए जाने के मामले मे आठ...

बरियावन में घरों को जेसीबी से गिराए जाने के मामले मे आठ गिरफ्तार, तीन जेसीबी मशीनें बरामद


अंबेडकर नगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बरियावन बाजार में घरों में तोड़फोड़ और लोगों में भय-आतंक पैदा करने के मामले में पुलिस ने आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीन जेसीबी मशीनें भी बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपित संगठित गिरोह के सदस्य हैं और कीमती जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से लोगों को डराने-धमकाने में शामिल रहे हैं।

बरियावन बाजार में 20 सितंबर की रात जेसीबी मशीनों से कई घरों और दुकानों में तोड़फोड़ की गई थी। मामले में अकबरपुर कोतवाली में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया था।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को टीम ने कार्रवाई करते हुए विशाल वर्मा निवासी राबीबहाउद्दीनपुर, मो. साजिद निवासी सकरा यूसुफपुर, बृजेश कुमार उर्फ बंटी वर्मा निवासी चंदनपारा, कृपाराम वर्मा और संजय वर्मा निवासी आलमपुर धनौरा, दिलीप कुमार उर्फ गोलू निवासी पकड़ी भोजपुर, सिकंदर यादव निवासी मयाबाजार छतरा तथा राजीव वर्मा उर्फ छठीराम निवासी समसुद्दीनपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस का दावा है कि प्रारंभिक जांच और विवेचना में सामने आया है कि आरोपितों ने पहले से गिरोह बना रखा था। गिरोह के अन्य सदस्यों और कथित सरगना के साथ मिलकर कमजोर और गरीब लोगों की कीमती जमीनों पर कब्जा करने के लिए भय एवं आतंक का माहौल बनाया जाता था।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित विशाल वर्मा के विरुद्ध अकबरपुर, इब्राहिमपुर और टांडा थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। मो. साजिद के विरुद्ध सम्मनपुर थाने में दो मुकदमे, जबकि कृपाराम वर्मा के विरुद्ध टांडा थाने में पूर्व के मुकदमे दर्ज हैं।

कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर भूपेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने की। टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव, उपनिरीक्षक आलोक शुक्ला, हरिकेश बहादुर यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments