Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई बकरीद की नमाज़, प्रशासन रहा अलर्ट

शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई बकरीद की नमाज़, प्रशासन रहा अलर्ट

0

अम्बेडकर नगर। ईद-उल-अज़हा (बकरीद) का पर्व गुरुवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। जिले की सभी ईदगाहों और मस्जिदों में अकीदतमंदों ने नमाज़ अदा कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही।
जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह, अपर जिलाधिकारी श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अकबरपुर श्रीमती प्रतीक्षा सिंह तथा प्रशिक्षु आईएएस थनीगईयरसन टी के साथ जिले के विभिन्न ईदगाहों, नमाज़ स्थलों और कुर्बानी स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
पूरे दिन पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम जिले में भ्रमणशील रही तथा कानून व्यवस्था पर सतर्क निगरानी बनाए रखी। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी।
जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने जनपदवासियों को बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले में शांति और भाईचारा बनाए रखने में आमजन, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों का सहयोग सराहनीय रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version