Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर दिलीप देव पटेल बने भाजपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

दिलीप देव पटेल बने भाजपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

0

जलालपुर, अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए वरिष्ठ नेता दिलीप देव पटेल को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति के बाद जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह मिठाई बांटकर खुशी जताई गई।
दिलीप देव पटेल पूर्व में जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं और लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पार्टी के भीतर उनकी मजबूत पकड़ और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजनीतिक जानकार इसे आगामी चुनावों की तैयारी से जोड़कर देख रहे हैं।
जलालपुर नगर क्षेत्र में नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लड्डू खिलाकर खुशी मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष मानिकचंद सोनी, नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता, आनंद मिश्र तथा मीडिया प्रभारी विकास निषाद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मीडिया प्रभारी विकास निषाद ने कहा कि दिलीप देव पटेल अनुभवी और जमीनी नेता हैं। उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version