Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहात्मा बुद्ध के जीवन चरित्र पर प्रस्तुत किया नाटक

महात्मा बुद्ध के जीवन चरित्र पर प्रस्तुत किया नाटक

अयोध्या। राज शिशु प्ले स्कूल दिल्ली दरवाजा में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर महात्मा गौतम बुद्ध के जीवन चरित्र पर नाटक प्रस्तुत किया गया ।।इसमें गौतम बुद्ध जी के जीवन के प्रत्येक घटनाक्रम को दर्शाया गया । विद्यालय की प्रधानाचार्या संतोष गर्ग ने सभी बच्चों को बताया कि जिस प्रकार एक घायल हंस की सेवा सिद्धार्थ गौतम बुद्ध ने की। उसी प्रकार हम सबको प्रत्येक जीवो पर दया करनी चाहिए अहिंसा परमो धर्मा के सार बताते हुए प्रत्येक जीव भगवान की संतान है। कभी किसी को कष्ट नहीं पहुंचाना चाहिए दुःखी नहीं करना चाहिए । जिस तरह हंस की सेवा सिद्धार्थ महात्मा गौतम बुद्ध ने की उसी तरह हम सब को ज्यादा से ज्यादा सभी की सहायता करनी चाहिए इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी छात्र छात्राएं,अध्यापिका में संगीता अरोड़ा वर्षा मिश्रा मोहनी मिश्रा प्रज्ञा पांडे वंशिका गुप्ता साधना पाठक विद्यालय के सभी सहयोगी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments