Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबरसात के पहले साफ होंगे नाले, बेहतर प्लान के साथ जलभराव दूर...

बरसात के पहले साफ होंगे नाले, बेहतर प्लान के साथ जलभराव दूर करने पर होगा कार्य


◆ नालों की सफाई व जलभराव से निजात दिलाने को लेकर महापौर ने बैठक में बनायी रणनीति


◆ पार्षदों के साथ बैठक में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने नाला सफाई में निकलने वाली सिल्ट को तत्काल हटाने का दिया निर्देश


अयोध्या। बरसात के पहले नगर निगम क्षेत्र में आने वाले सभी नालों की सफाई करने के साथ जलभराव वाले स्थान चिन्हित करके उसके लिए प्रभावी व्यवस्थाएं लागू की जाएगी। नगर निगम की बैठक में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने अधिकारियों व पार्षदों के साथ इस विषय पर गहन चर्चा किया। जिसमें नालों की तत्काल सफाई व इस दौरान निकलने वाली सिल्ट को तुरंत हटाने का निर्देश महापौर ने दिया।

                  महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या नगर निगम को हमें अपनी मेहनत से जमीनी स्तर पर कार्य करना है। इसके लिए एक बेहतर प्लान पर सबको कार्य करना होगा। प्लान केवल कार्यालय में चर्चा तक सीमित न रहे। इसका शत प्रतिशत क्रियान्वयन भी होना चाहिए। अयोध्या नगर निगम क्षेत्र स्वच्छ, सुन्दर बनाने के साथ जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी नगर निगम के प्रत्येक कर्मचारी, अधिकारी व सभी पार्षदों की है।

                  उन्होंने कहा कि शहर के सभी नालों की सफाई तत्काल शुरु करा दी जाय। नालों से निकलने वाली सिल्ट को तुरंत मौके से हटाया जाय। जिससे जनता व अगल-बगल के रहने वालों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। जलभराव वाले स्थान चिन्हित किया जाए। इससे निजात पाने के प्लान में आने वाले सुझावों पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जाय। जनशिकायतों का गुणवक्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाय।

उन्होंने उपस्थित पार्षद गणों से कहा कि निर्माण विभाग व निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर वर्षा के पूर्व नालों की सफाई पूर्ण करवा लें। मौके पर अपर नगर आयुक्त अनिल सिंह, मुख्य अभियन्ता जलकल, विभागीय अधिकारी तथा पार्षदगण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments