Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभूमि विवाद में दोहरे हत्याकांड का खुलासा, दो और आरोपी गिरफ्तार

भूमि विवाद में दोहरे हत्याकांड का खुलासा, दो और आरोपी गिरफ्तार

बीकापुर, अयोध्या। नुवावा बैदरा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने शुक्रवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। पकड़े गए आरोपियों में रामनगर निवासी नीरज जायसवाल व बैदरा निवासी मुनदर निषाद शामिल हैं। दोनों को न्यायालय भेज दिया गया है। नीरज पर पूर्व में लूट व एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस पहले ही बृहस्पतिवार को नामजद आरोपी सुरेश निषाद व उसके साले जितेंद्र निषाद को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इन चारों आरोपियों पर 8 जून को लाठी-डंडे से हमला कर राघव राम यादव (59) व उनकी पत्नी जय कला (58) को गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई थी।

घटना के बाद मृतक के पुत्र महेश कुमार की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। अब चारों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने आरोपियों से मारपीट में प्रयुक्त दो डंडे भी बरामद किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments