Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याघरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य, कालाबाजारी पर कड़ी नजर - जिलाधिकारी

घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य, कालाबाजारी पर कड़ी नजर – जिलाधिकारी


अयोध्या । जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि सभी 55 गैस एजेंसियों के माध्यम से आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के अनुसार वर्तमान में मांग के सापेक्ष आपूर्ति में कोई कमी या बाधा नहीं है।

उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को 25 दिन के अंतराल के बाद डीएसी (ऑथेंटिकेशन कोड) के माध्यम से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वास्तविक उपभोक्ताओं तक ही आपूर्ति सुनिश्चित हो सके और कालाबाजारी व डायवर्जन पर रोक लगाई जा सके।

जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारियों तथा पूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखें। गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न हो, यह सुनिश्चित किया जाए और किसी भी एजेंसी द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली न की जाए। जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया पर गैस की कमी को लेकर फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार पर भी सतर्कता बरतने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी एजेंसियों पर पर्याप्त स्टॉक की सूचना प्रदर्शित करने और लोगों को जागरूक करने के निर्देश भी जारी किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments