Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर सख्त हुईं डीएम, लापरवाही पर एमओआईसी...

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर सख्त हुईं डीएम, लापरवाही पर एमओआईसी भीटी का रोका वेतन

0

अम्बेडकर नगर। स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यूपी हेल्थ डैशबोर्ड पर जनपद के प्रदेश में छठे स्थान पर होने के बावजूद रैंकिंग में और सुधार की गुंजाइश है। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने अधिकारियों को योजनाबद्ध ढंग से कार्य करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के निर्देश दिए।

कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक में डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाए जाने की प्रगति अपेक्षित नहीं मिलने पर उन्होंने एमओआईसी भीटी का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए। सभी एमओआईसी को 30 सितंबर तक प्रतिदिन कम से कम 50 गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा में डीएम ने डेंगू, मलेरिया के मरीज मिलने वाले क्षेत्रों में तत्काल साफ-सफाई, फॉगिंग और जागरूकता अभियान चलाने को कहा। जननी सुरक्षा योजना में मेडिकल कॉलेज, बसखारी, जहांगीरगंज और जलालपुर की प्रगति सुधारने के निर्देश दिए गए।

आरबीएसके टीम जलालपुर के जुलाई में कम भ्रमण और कवरेज पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। आशाओं को नियमित गृह भ्रमण करने के लिए कहा गया। 102 और 108 एंबुलेंस के रिस्पांस टाइम में सुधार, पीएचसी-सीएचसी की ओपीडी व भर्ती सेवाएं बेहतर करने और प्रतिदिन ओपीडी की समीक्षा के निर्देश भी दिए गए।

सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल सहित सीएचसी, पीएचसी और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। बैठक में सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version