Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम सख्त, राजस्व वसूली व लंबित मामलों...

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम सख्त, राजस्व वसूली व लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

0

अम्बेडकर नगर। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वरासत, नामांतरण, खतौनी संशोधन सहित सभी राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने और नियमित अनुश्रवण से सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में सुधार लाने पर जोर दिया।

बैठक में कर एवं करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भूमि विवादों से जुड़ी आईजीआरएस शिकायतों का मौके पर सत्यापन कर राजस्व और पुलिस विभाग के समन्वय से स्थायी समाधान करने को कहा। साथ ही सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने, राजस्व अभिलेखों की शुद्धता बनाए रखने और राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों से नायब तहसीलदार एवं तहसीलदार स्तर पर लंबित मामलों तथा धारा-34 के प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने को कहा। विकास योजनाओं की समीक्षा में डीएम ने शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने और सभी मानकों पर बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्ना बंधु, एडीएम न्यायिक रंजीत सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version