Tuesday, June 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापर्यटन और सांस्कृतिक परियोजनाओं की प्रगति पर डीएम की नजर

पर्यटन और सांस्कृतिक परियोजनाओं की प्रगति पर डीएम की नजर


◆ वैक्स म्यूजियम, पर्यटन आवास गृह और दशरथ पथ का किया निरीक्षण


अयोध्या। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सोमवार को जनपद में संचालित विभिन्न पर्यटन एवं सांस्कृतिक महत्व की परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन वैक्स म्यूजियम, रामकथा पार्क स्थित नवीन पर्यटन आवास गृह, दशरथ पथ तथा महाराजा दशरथ समाधि स्थल, बिल्वरीघाट का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

निर्माणाधीन वैक्स म्यूजियम के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रामायण आधारित वैक्स प्रतिमाओं का अवलोकन किया और उनके प्रस्तुतीकरण की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह म्यूजियम अयोध्या की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा तथा पर्यटकों को भारतीय संस्कृति से परिचित कराएगा।

इसके बाद उन्होंने रामकथा पार्क स्थित नवीन पर्यटन आवास गृह का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों, आंतरिक साज-सज्जा, विद्युत, जलापूर्ति एवं अन्य सुविधाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि अयोध्या में बढ़ते पर्यटन को देखते हुए उच्च गुणवत्ता वाली पर्यटन अवसंरचना का विकास आवश्यक है, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन दशरथ पथ और महाराजा दशरथ समाधि स्थल, बिल्वरीघाट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व की इन परियोजनाओं को सर्वोच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। साथ ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पांडेय, उप निदेशक पर्यटन बृजपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी, उपजिलाधिकारी अरविंद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments