Tuesday, June 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याफनलैंड मेले की अनुमति पर उठे सवाल, जाम की समस्या से नागरिक...

फनलैंड मेले की अनुमति पर उठे सवाल, जाम की समस्या से नागरिक परेशान


◆ नाका क्षेत्र में लगता है मेला, सीवर लाइन के काम के कारण इस रोड पर लग रहा है भयंकर जाम


6 मई को जारी आदेश में कई समस्याओं को लेकर नगर मजिस्ट्रेट ने नही दिया था मेले की परमीशन  


अयोध्या। मकबरा तिराहा से नाका चुंगी तक चल रहे गहरे सीवर निर्माण कार्य के कारण क्षेत्र में लगातार यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इस मार्ग पर लगभग पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में नाका चुंगी पर आयोजित मेले के संचालन से स्थानीय नागरिकों की परेशानियां और बढ़ गई हैं तथा क्षेत्र में भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नाका चुंगी में प्रस्तावित मेले के संबंध में ट्रैफिक जाम एवं अन्य सुरक्षा संबंधी शिकायतें जिला प्रशासन से की गई थीं। शिकायतों के आधार पर नगर मजिस्ट्रेट द्वारा 6 मई 2026 को मेले की अनुमति निरस्त कर दी गई थी। उस समय जारी आदेश में कार्यक्रम स्थल के सामने अस्पताल होने, आपातकालीन स्थिति में निकासी मार्ग के संकरा होने, पार्किंग व्यवस्था के अपर्याप्त होने तथा जाम की आशंका को अनुमति निरस्त करने का प्रमुख आधार बताया गया था।

अब पुनः मेले का संचालन शुरू होने के बाद स्थानीय नागरिक यह सवाल उठा रहे हैं कि जिन कारणों से पहले अनुमति रद्द की गई थी, क्या वे सभी समस्याएं दूर कर ली गई हैं। लोगों का कहना है कि नाका चुंगी से मकबरा तक पहले से ही अक्सर लंबा जाम लगता है, ऐसे में मेले के संचालन से यातायात व्यवस्था और प्रभावित हो रही है। नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार जाम की स्थिति बनी रहने से कभी भी कोई दुर्घटना अथवा आपात स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मामले में प्रशासनिक पक्ष जानने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन सीयूजी नंबर पर उनसे वार्ता नहीं हो सकी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments