Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारियों को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारियों को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण


अयोध्या। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दृष्टिगत नयाघाट व वशिष्ठ कुण्ड का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना है इसके लिए सभी घाटों पर साफ-सफाई के साथ साथ बेहतर व्यवस्था व सुरक्षा प्रबंध किए जाएं। मौके पर तैनात मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए सभी व्यवस्था सुदृढ़ करें। जिलाधिकारी ने नया घाट के निरीक्षण के दौरान कहा कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए घाट की नियमित साफ-सफाई के साथ साथ बेरिकेटिंग में स्नान की व्यवस्था, जल पुलिस द्वारा सुरक्षा की जांच, महिलाओं के लिए बाथरूम व शौचालय की साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जायें। उन्होंने इसके साथ ही वशिष्ठ कुण्ड के निरीक्षण करते हुए कहा कि निर्माण हो रहे बाथरूम में डिजाइन व टाइल्स की क्वालिटी का विशेष ध्यान दिया जाए तथा सभी कार्य को अच्छे ढंग से पूर्ण करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, एसडीएम सदर, नगर निगम व कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments