◆ 37 करोड़ 8 लाख की लागत से हुआ है इसका निर्माण
◆ शुक्रवार से प्रारम्भ हो जाएगी पार्किंग व्यवस्था
अयोध्या। कचहरी के पीछे बने मल्टीलेवल पार्किंग का डीएम नीतीश कुमार व बार अध्यक्ष पारस नाथ पांडे ने फीता काट कर उद्घाटन किया। करीब 37 करोड़ 8 लाख रुपए की लागत से मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण हुआ है। डीएम नीतीश कुमार ने बताया कि मल्टी लेवल पार्किंग की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। जिसमें कार और मोटरसाइकिल की व्यवस्था की गईं है।
सिविल इंजीनियर मनोज कुमार पटेल ने बताया कि शुक्रवार से यहां पर ओपन पार्किंग गाड़ियां की व्यवस्था शुरू हो जाएगी। जिसमें 282 चार पहिया वाहन औऱ 309 दो पहिया वाहन है। अंदर की पार्किंग में चार पहिया और दो पहिया भी वाहन खड़े होंगे। लक्ष्मण कुंज स्मार्ट व्हीकल मल्टी स्टोरी पार्किंग को आज जनता को समर्पित किया गया।









