Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामंडलायुक्त, महापौर व जिलाधिकारी ने ठंड से बचाव की तैयारियों का किया...

मंडलायुक्त, महापौर व जिलाधिकारी ने ठंड से बचाव की तैयारियों का किया निरीक्षण


◆ अभियान चलाकर रात्रि में बाहर सो रहे लोगों को रैन बसेरे तक पहुंचाने का दिया निर्देश


◆ पर्यटकों की संख्या को देखते हुये अलाव की संख्या बढ़ाए जाने को निगम के अधिकारियों को दिया निर्देश


अयोध्या। मंगलवार को देररात्रि मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा व अन्य अधिकारियों के साथ तथा जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने अपर जिलाधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर विकास दुबे के साथ अयोध्या में आने-वाले श्रद्धालुओं को ठंड से बचाने के लिए नगर निगम अयोध्या व प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों का भौतिक निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा रैन बसेरा निरीक्षण के दौरान यहां पर ठहरे नागरिकों से व्यवस्थाओं के सम्बंध में जानकारी प्राप्त किया। तथा जरूरतमंदो को कंबल भी वितरित किया। रैन बसेरे के साथ जल रहे अलाव का निरीक्षण किया गया तथा नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पर्यटकों की संख्या को देखते हुये अलाव की संख्या बढ़ायी जाय तथा अभियान चलाकर रात्रि में बाहर सो रहे लोगों को रैन बसेरो तक पहुंचाया जाय।

        जिलाधिकारी द्वारा अयोध्या स्थित विभिन्न घाटों, रामघाट लक्ष्मणघाट, नयाघाट व रामपैड़ी का भी निरीक्षण किया गया। जहां पर लोगों से वार्ता किया गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पोलो पर बन्द पड़ी लाइटों को अबिलम्ब ठीक कराया जाय तथा अलावा की संख्या बढ़ाया जाय तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments