Monday, September 28, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रदेश स्तरीय कुश्ती में जिले की अंशिका ने जीता कांस्य

प्रदेश स्तरीय कुश्ती में जिले की अंशिका ने जीता कांस्य


अम्बेडकर नगर। जनपद की होनहार छात्रा अंशिका ने प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। देवरिया में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जलालपुर की छात्रा अंशिका ने 46 किलोग्राम भारवर्ग में प्रतिभाग किया और तृतीय स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में जिले की ओर से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भियांव की छात्रा प्रिया यादव ने भी 54 किलोग्राम भारवर्ग में प्रतिभाग किया। दोनों छात्राओं ने प्रतियोगिता में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

अंशिका के कांस्य पदक जीतने की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग में खुशी का माहौल रहा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्राओं की ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

प्रदेश स्तर पर अंशिका की सफलता से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जलालपुर समेत पूरे जनपद में खुशी है। विद्यालय परिवार और शिक्षकों ने भी छात्रा की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments