Wednesday, August 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर स्थायी...

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर स्थायी समाधान के निर्देश


अयोध्या जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पांडे की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ब्लैक स्पॉट चिन्हांकन एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक (यातायात) ए.पी. सिंह, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड सत्यप्रकाश भारतीय, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी गुलाब चंद्र, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-4 शशिभूषण सिंह, सहायक अभियंता राहुल राय, बीईओ तारकेश्वर पांडेय, एनएचएआई के सहायक अभियंता आलेख सिंह तथा अयोध्या विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता गिरीश चंद्र तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनपद के सभी प्रमुख मार्गों पर सड़क सुरक्षा से जुड़े मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए। अधिक दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) को चिन्हित कर उनका स्थायी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर त्वरित उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। उन्होंने यातायात नियमों के पालन हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने और सघन चेकिंग अभियान संचालित करने के निर्देश भी दिए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments