Tuesday, September 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामाध्यामिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरूण सिंह को पुलिस ने किया गया...

माध्यामिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरूण सिंह को पुलिस ने किया गया हाउस अरेस्ट


अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व अयोध्या मंडल के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह को महरुआ पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हाउस अरेस्ट किया है।

संगठन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पुरानी पेंशन योजना की बहाली व तदर्थ शिक्षको की सेवा समाप्ति के आदेश को तत्काल वापस लिए जाने की मांग को लेकर एक दिसंबर को विधान सभा का घेराव किया जाना है। एक दिसंबर को होने वाले विधान सभा घेराव में लखनऊ पहुंचने से रोकने के लिए  सरकार ने यह दमनकारी नीति अपनाई है। वहीं संगठन के जिला मंत्री आशाराम वर्मा को भी गुरूवार की देर शाम उथरेथु बाजार से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि बीते बुधवार को अरुण सिंह के नेतृत्व में शिक्षको ने अकबरपुर ब्लाक से मशाल जूलूस निकाला था, जूलूस पटेल नगर तिराहे पर समाप्त हुआ था। वहां पहुंचे उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर एक दिसंबर को विधान सभा घेराव की चेतावनी दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments