Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या जिला पंचायत सदस्य ने बताई चार वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धि

जिला पंचायत सदस्य ने बताई चार वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धि

0

अयोध्या। जिला पंचायत के चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव व मसौधा द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य राजा मानसिंह ने विकास कार्यो को लेकर अपनी उपलब्धियां बताई। उन्होंने बताया कि इन चार वर्षों में क्षेत्र में जो विकास का काम किया है, वो सब जनता को समर्पित है। पक्ष हो विपक्ष हो सभी के हितों को ध्यान में रखकर विकास के पहिया को गति देने का काम किया गया है।
उन्होंने बताया कि जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम सभाओ मे कैल ,पारा, अमौना, छत्तीरवा, दौलतपुर, सरियावा व अन्य जगहो पर 12 सड़के, नाली, नाला, खड़ंजा, स्ट्रीट लाइट, सोलर लाइट लगवाई व विकास के कार्य जनहित मे किए हैं। ये हमारा कर्तव्य था। हमारा काम अपने क्षेत्र की जनता की सेवा करना है और वह हमेशा अपने क्षेत्र के जनता की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि 2027 को लेकर बीकापुर विधानसभा से तैयारी चल रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अगर विधानसभा का टिकट दिया तो वह विधानसभा का चुनाव लडेंगे। अगर कहेंगे किसी को समर्थन करने के लिए तो उसको पूरा समर्थन रहेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version