Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या होटल में मिले युवक व युवती के शव, दोनो को लगी है...

होटल में मिले युवक व युवती के शव, दोनो को लगी है गोली 

0

◆ अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के रानोपाली चौकी इलाके में है होटल


◆ प्रथम दृष्टया दोनो के शरीर में मिली गन शॉट इंजरी


अयोध्या। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के रानोपाली चौकी इलाके में स्थित एक होटल में युवक व युवती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले है। दोनो को गोली लगी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया है। मृतको के परिजनों को पुलिस ने सूचना दी है। पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। जिसके बाद पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा।

युवक व युवती की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। दोनो ने रविवार की सुबह 10 बजे होटल में कमरा लिया था। यहां पर आईडी केवल लड़के की जमा थी। जिससे लड़के की पहचान आयुष गुप्ता पुत्र अशोक कुमार देवरिया के रुप में हुई है। युवती बाराबंकी जनपद की रहने वाली बताई जा रही है। मामले की सूचना होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया।

सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि मौके से असलहा दो खाली कारतूस व मैगजीन बरामद हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि अयोध्या कोतवाली पुलिस को सूचना मिली, एक होम स्टे में युवक युवती पूर्वाहन में आकर रुके थे। जो लगातार दरवाजा खटखटाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे है। इस सूचना पर पुलिस व फारेसिंक की टीम मौके पर पहुंची। लोगो की मौजूदगी में उस दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, तो यह पाया गया दोनो युवक युवती मृत अवस्था में है। वहां पर एक पिस्टल पड़ी हुई मिली। मामले में साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया दोनो को गन शाट इंजरी है। जिसकी पुष्टि आगे फारेसिंक रिपोर्ट के माध्यम से की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version