Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या बाटी चोखा खाने के विवाद में गोली मारने वाला गिरफ्तार

बाटी चोखा खाने के विवाद में गोली मारने वाला गिरफ्तार

0

अयोध्या। पुलिस ने बाटी चोखा खाने के विवाद में गोली मारने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से देशी तमंचा व कारतूस को पुलिस ने बरामद किया है। मामले में घायल युवक के पिता ने थाने में सात जुलाई को शिकायत किया था। जिसमें रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

मामला थाना महराजगंज क्षेत्र के सुलेभानपुर के मजरे दुबे का पुरवा का था। यहां सूरज दूबे ने अपने घर पर बाटी-चोखा की दावत का आयोजन किया था। आरोप है कि गांव का विवेक दूबे पार्टी में नहीं पहुंचा, जिससे नाराज होकर सूरज से उसका विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ी कि सूरज दूबे ने अवैध तमंचे से विवेक पर गोली चला दी, जो उसकी गर्दन के पास से छूती हुई निकल गई। लहूलुहान हालत में विवेक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।

गोली मारने के आरोपी सूरज दुबे उर्फ विशाल ददेरा नहर के पास थाना क्षेत्र पूराकलन्दर से पुलिस ने गिरफ्तार किया तथा मया दलपतपुर नहर पटरी के पास से अभियुक्त ने घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर बरामद कराया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version