Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, समयबद्ध...

जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश

0

अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में अधीक्षण अभियंता (विद्युत), सभी अधिशासी अभियंता, एई मीटर, उपखंड अधिकारी, आरडीएसएस योजना की कार्यदाई संस्था तथा स्मार्ट मीटर योजना से जुड़ी एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान आरडीएसएस योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की और निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि जहां भी प्रशासनिक सहयोग की आवश्यकता हो, वहां संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्यों की गति तेज की जाए।

उन्होंने विद्युत बिल सुधार संबंधी शिकायतों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि आईजीआरएस पोर्टल एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने जनपद में रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने पर बल देते हुए स्पष्ट किया कि आमजन को बिजली आपूर्ति में किसी भी स्थिति में व्यवधान नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आरडीएसएस योजना राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में सम्मिलित है, इसलिए इसकी प्रगति पर सतत निगरानी रखी जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न होने पाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जनहित से जुड़ी योजनाओं को पूरी गंभीरता और जवाबदेही के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version