Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिलाधिकारी ने बसखारी सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने बसखारी सीएचसी का किया औचक निरीक्षण


◆ आयुष्मान मेले की धीमी गति पर लगाई फटकार


बसखारी अम्बेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी पहुंचकर आयुष्मान मेले का निरीक्षण किया और साफ-सफाई समेत  सुविधाओं की जमीनी हकीकत को परखा। मेले में कम लोगों के पंजीकरण और कम मरीजों की संख्या पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने नाराजगी जताई और साफ सफाई व्यवस्था न पाए जाने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी प्रभारी अधीक्षक को फटकार भी लगायी।

प्रत्येक रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी में आयुष्मान मेले का आयोजन होता है। मेले में मरीजों को देखने और पंजीकरण का औसतन 300 की संख्या का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी पर दोपहर करीब 2 बजे पहुंचे। उस समय तक मरीज और आयुष्मान पंजीकरण की संख्या सिर्फ 90 थी। मरीजों की कम संख्या पाए जाने पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी अधीक्षक डा. केसी यादव के खिलाफ नाराज दिखे। अस्तपाल परिसर में साफ-सफाई न पाए जाने पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक की क्लास ली और जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने तत्काल किछौछा नगर पंचायत कार्यालय को फोन कर साफ-सफाई के निर्देश दिए। डीएम के फोन के बाद दोपहर 3 बजे तक किछौछा नगर पंचायत के कर्मियों ने साफ-सफाई कर चूना वगैरह का छिड़काव किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments