Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक पहुंचे शहीद के घर दिलाया मदद का भरोसा

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक पहुंचे शहीद के घर दिलाया मदद का भरोसा


अंबेडकरनगर। चाइना बॉर्डर पर तैनात सीमा की रक्षा करते हुए जिले का वीर सपूत अहिरौली थाना क्षेत्र आशागढ़ तिवारी का पूरवा निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार राममूर्ति तिवारी के पुत्र अरविंद तिवारी जेसीओ पद पर सिक्किम राज्य के गंगोह स्थित बीआरओ के हेड क्वाटर में तैनात रहे। परिजनों द्वारा अवगत कराया गया कि अत्यधिक बर्फबारी से बीते दो फरवरी को ठंड व माइनस तापमान में ड्यूटी के दौरान रक्त परिसंचरण रुक जाने से अरविंद तिवारी शहीद हो गये।घटना की जानकारी होने पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह तथा पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा शहीद अरविंद तिवारी के घर पहुंच कर पुष्प अर्पित किए। 57 वर्षीय शहीद अरविंद तिवारी के एक अविवाहित पुत्री समेत दो बेटियां व एक बेटा है। जिलाधिकारी ने परिवार जनों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर मदद करने के लिए तैयार है। इस दौरान उप जिलाधिकारी अकबरपुर पवन कुमार जायसवाल, खण्ड विकास अधिकारी कटेहरी, थाना अध्यक्ष अहिरौली तथा ग्रामीण मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments