Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिला उद्योग तथा व्यापार बंधु समिति की बैठक आयोजित

जिला उद्योग तथा व्यापार बंधु समिति की बैठक आयोजित


अंबेडकर नगर । जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग तथा व्यापार बंधु समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक के दौरान प्रतिनिधियों द्वारा अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उद्योग बंधु तथा व्यापार बंधु की समस्याओं का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैंक अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता पर निस्तारण करने व योजनाओं के क्रियान्वन में सहयोग करने के लिए निर्देशित किया गया। निवेश मित्र पोर्टल पर समय सीमा के उपरांत प्रकरणों का प्राथमिकता पर निस्तारण करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। उपायुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया कि निवेश मित्र पोर्टल पर कुल 1847 आवेदन के सापेक्ष 1685 आवेदन निस्तारित कर दिया गया। विभाग स्तर पर 51 आवेदन लंबित है जिसे समय सीमा अंतर्गत निस्तारित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, उपायुक्त उद्योग, जिला सूचना अधिकारी ,उद्योग बंधु के लोग तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments