Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिला अस्पताल के फिजीशियन डा. प्रशांत द्विवेदी ने दिया इस्तीफा

जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. प्रशांत द्विवेदी ने दिया इस्तीफा

अयोध्या, संवाददाता। जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. प्रशांत द्विवेदी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ई-मेल के माध्यम से अपना त्यागपत्र स्वास्थ्य विभाग को भेजा है। इस्तीफे में उन्होंने पारिवारिक कारणों का हवाला दिया है। डा. प्रशांत द्विवेदी जिला अस्पताल में एकमात्र कार्यरत फिजीशियन थे। ऐसे में सामान्य ओपीडी से लेकर वार्ड में भर्ती मरीजों के उपचार तक की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। लगातार मरीजों के बढ़ते दबाव के कारण उन्हें नियमित अवकाश भी मुश्किल से मिल पाता था।
जिला अस्पताल में पहले से फिजीशियन और चेस्ट फिजीशियन के दो-दो पद रिक्त चल रहे हैं। हालांकि विभाग की ओर से एक अन्य फिजीशियन की तैनाती किए जाने की चर्चा है, लेकिन उन्होंने अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। ऐसे में यदि डॉ. द्विवेदी का इस्तीफा स्वीकार हो जाता है तो अस्पताल में फिजीशियन चिकित्सकीय सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। डा. प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने फिलहाल ई-मेल के जरिए इस्तीफा भेजा है और शुक्रवार अथवा शनिवार को लिखित रूप से भी त्यागपत्र सौंपेंगे। वहीं जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि ई-मेल के माध्यम से इस्तीफा प्राप्त हो गया है और नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments