◆ नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का हुआ आयोजन
अयोध्या। भाजपा महानगर का नारी शक्ति वंदन सम्मेलन देवकाली स्थित एक गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार में बेईमान आदमी डरने लगा है। ईमानदार आदमी सिर उठा कर घूम रहा है। सरकार किसी भी बेईमान को छोड़ने वाली नही है।
