Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएनटीपीसी टाण्डा में दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

एनटीपीसी टाण्डा में दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन


अम्बेडकर नगर। दिव्यांग जनों के मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से एनटीपीसी टांडा द्वारा दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एन.एफ.एन. दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग जनों को ए.के. चट्टोपाध्याय, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी टांडा एवं गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती कृष्णा चट्टोपाध्याय ने 11 ट्राईसाईकिल, दो जोडी एल्बो क्रच, छः व्हीलचेयर एवं पांच जोड़ी एक्जिला क्रच प्रदान किए। इस अवसर पर महाप्रबंधक प्र0 एवं अनु0, नील कुमार शर्मा, महाप्रबंधक चिकित्सा सेवाएँ डा उदयन तिवारी, महाप्रबंधक प्रचालन अभय कुमार मिश्रा, अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन रजनीश कुमार खेतान एवं अन्य वरि0 अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी को सम्बोधित करते हुए श्री चट्टोपाध्याय ने कहा कि एनटीपीसी टांडा द्वारा दिव्यांग जनों की शिक्षा, स्वरोजगार, पुनर्वास आदि के लिए वर्षभर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नैगमिक सामाजिक दायित्व क अन्तर्गत हम अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए श्री राम अवध अंध ज्ञान विद्यालय, अयोध्या में भी दृष्टिबाधित छात्रों को निरंतर सहायता पहुंचा रहे हैं।

कार्यक्रम के संयोजन में डा. साधना तिवारी, सहायक मुख्य चिकित्साधिकारी, डा. अजय सिंह, वरि. कन्सलटेंट, डा. अंजु सिंह कन्सलटेंट, डा. सीमा बुधवानी, दंत चिकित्सक एवं एन.एफ.एन. दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के सभी सदस्यों का योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments