Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजर्जर बिजली के खंभा से बना हादसे का खतरा

जर्जर बिजली के खंभा से बना हादसे का खतरा


अयोध्या। रामपथ के नियावा क्षेत्र स्थित एक गली में बिजली का खंभा घर की दीवार पर लटकने से मोहल्लेवासियों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त बिजली का खंभा काफी समय से जर्जर अवस्था में है और किसी भी समय गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

मोहल्ले के निवासियों ने बताया कि इस संबंध में कई बार बिजली विभाग के संबंधित जेई को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद न तो कोई विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचा और न ही स्थिति का जायजा लिया गया। इससे क्षेत्रवासियों में विभागीय उदासीनता को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार खंभे से समय-समय पर चिंगारियां गिरती रहती हैं, जिससे आसपास के घरों और राहगीरों को खतरा बना हुआ है। गली संकरी होने के कारण यहां से लोगों का आवागमन लगातार होता रहता है। बच्चों का भी दिनभर खेलना लगा रहता है, ऐसे में किसी भी वक्त गंभीर हादसा हो सकता है।

मोहल्लेवासियों का कहना है कि यदि समय रहते खंभे को हटाकर नया और सुरक्षित खंभा स्थापित नहीं किया गया, तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने मांग की है कि बिजली विभाग तत्काल संज्ञान लेते हुए जर्जर खंभे को हटवाए और सुरक्षित स्थान पर नया खंभा लगवाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। क्षेत्रीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments