Thursday, July 30, 2026
HomeNewsउपमुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री ने किया प्रधानमंत्री की महारैली व अयोध्या अभिनंदन...

उपमुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री ने किया प्रधानमंत्री की महारैली व अयोध्या अभिनंदन की समीक्षा

अयोध्या। सर्किट हाउस में महारैली व अयोध्या अभिनंदन को लेकर समीक्षा हुई। समीक्षा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, अवध क्षेत्र के प्रभारी संजय राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, सहित जनपद के सभी जनप्रतिनिधियां की मौजूदगी रही। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या व प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने हर बिन्दुओं पर बारीकी से समीक्षा की। जनता को आने- जाने, पार्किंग, पेयजल, पार्किंग व अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। समीक्षा के बाद अयोध्या अभिनंदन में एक लाख व महारैली में तीन लाख लोगो को लाने की तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया। बैठक में सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायकों में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, अमित सिंह चौहान, पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, गोरखनाथ बाबा, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, अभिषेक मिश्रा, अवधेश पाण्डेय बादल, कमलाशंकर पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, अभय सिंह, दिवाकर सिंह मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments