Home Uncategorized रेल लाइन निर्माण को लेकर किया प्रदर्शन

रेल लाइन निर्माण को लेकर किया प्रदर्शन

0

अयोध्या। प्रयागराज और लखनऊ रेलवे लाइन के बीच से बाईपास रेल लाइन के निर्माण को लेकर गद्दौपुर में स्थानीय लोगो ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उनका आरोप था कि जब चुनाव का समय आता है तो वोट की राजनीति करने तमाम नेता आते हैं लेकिन जहां सैकड़ो हजारों लोग बेघर हो रहे हैं। लोगों की समस्याओं को लेकर कोई साथ में खड़ा नहीं हो रहा है।

लोगों का आरोप है कि अगर इस तरफ से रेलवे लाइन जाती है तो पूरा इलाका दो हिस्सों में बट जाएगा। जिससे लोगों की कृषि योग्य भूमि तो तबाह हुई रही है। साथ ही सैकड़ो लोग बेघर हो रहे हैं। ऐसे भी तमाम घर बने जिन्होंने अपने जीवन भर की कमाई लगाकर जमीन खरीदी और अपना आशियाना बनाया लेकिन अभी वह गृह प्रवेश भी ना कर पाए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version