Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपट्टे की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग, मुख्यमंत्री से लगाई...

पट्टे की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार


◆ पत्रकार का आरोप- पैमाइश के बाद भी नहीं हटाया गया कब्जा, राजस्व कर्मियों पर उदासीनता का आरोप


आलापुर, अम्बेडकर नगर। तहसील क्षेत्र के ग्राम भभौरा निवासी पत्रकार पवन कुमार उपाध्याय ने अपनी पट्टे की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राजस्व विभाग की उदासीनता के कारण पैमाइश के बावजूद अब तक अवैध कब्जा नहीं हटाया गया है। पवन कुमार उपाध्याय का कहना है कि लगभग दो वर्ष पूर्व जिलाधिकारी के आदेश पर उन्हें गाटा संख्या 59ग (मिलजुमला) में 5 बिस्वा 8 धूर भूमि का पट्टा आवंटित किया गया था, जिसका नाम खतौनी में भी दर्ज है। आरोप है कि गांव के एक पूर्व प्रधान ने उक्त भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण करा लिया है।

पीड़ित के अनुसार, करीब एक वर्ष पहले उन्होंने तहसील प्रशासन से शिकायत की थी। इसके बाद लेखपाल संदीप वर्मा और राजस्व निरीक्षक दिलीप चौरसिया ने मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश कर पट्टे की जमीन का सीमांकन भी किया, लेकिन इसके बावजूद कथित कब्जाधारी ने निर्माण नहीं हटाया।

पवन कुमार उपाध्याय ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर अवैध कब्जा हटाने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा कथित कब्जाधारी के साथ ही लापरवाही बरतने वाले संबंधित राजस्व कर्मियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments