Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविधि विभाग के सामने डा अम्बेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग

विधि विभाग के सामने डा अम्बेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के विधि विभाग के सम्मुख भारत रत्न डॉ. भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर छात्रों ने विभागाध्यक्ष को मांग पत्र सौंपा है।

छात्र नेता ज्ञान प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में विधि संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार राय को मांग पत्र सौंपा गया। पत्र में माँग किया गया कि विश्वविद्यालय के मुख्य आवासीय परिसर अथवा विधि विभाग के सामने डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा स्थापित की मांग की गई है। संकायाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार राय ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया।

इस अवसर पर छात्र प्रतिनिधि ज्ञान प्रकाश चौधरी ने कहा कि डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी का सम्पूर्ण जीवन व संघर्ष व उनके द्वारा दी गई समानता की शिक्षाएं, विद्यार्थियों के लिए हर पल प्रेरणा स्रोत का कार्य करती रहेगी

इस अवसर पर देवेंद्र प्रताप सिंह, सत्यम वर्मा, मनीष कुमार, अभय वर्मा, अनुज दुबे, प्रदीप  पांडेय, निखिल पटेल, सनोज कुमार सहित अन्य छात्र उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments