Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या दीपोत्सव 2025 में दिखेगा विकास और संस्कृति का संगम, सजेगी अयोध्या 22...

दीपोत्सव 2025 में दिखेगा विकास और संस्कृति का संगम, सजेगी अयोध्या 22 भव्य झांकियों से

0

अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी इस बार दीपों की रोशनी के साथ-साथ विकास और संस्कृति की झलक से भी जगमगाएगी। दीपोत्सव 2025 में योगी सरकार प्रदेश की प्रगति और सांस्कृतिक वैभव का अनूठा संगम प्रस्तुत करने जा रही है। इस अवसर पर सूचना विभाग की 15 झांकियां और पर्यटन संस्कृति विभाग की रामायण के सातों कांडों पर आधारित झांकियां साकेत महाविद्यालय परिसर में तैयार की जा रही हैं। कुल 22 झांकियां अयोध्या के रामपथ पर आकर्षण का केंद्र बनेंगी।

जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि सूचना विभाग की झांकियां योगी सरकार की विकास योजनाओं—जैसे प्रयागराज महाकुंभ, काशी कॉरिडोर, डिफेंस कॉरिडोर, आयुष्मान कैशलेस योजना, पीएम सूर्य घर योजना, आत्मनिर्भर नारी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और अयोध्या विकास प्राधिकरण के कार्यों—की झलक पेश करेंगी। वहीं, संस्कृति विभाग की झांकियां रामायण के सात कांडों—बालकांड से उत्तरकांड तक—के दिव्य प्रसंगों को जीवंत करेंगी।

झांकियों को दृश्यात्मक और तकनीकी रूप से आकर्षक बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आयोजन में देशभर के 500 से अधिक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।

इस बार दीपोत्सव में सांस्कृतिक विविधता भी नए रंग बिखेरेगी। हरियाणा का फाग, केरल का कथककली, राजस्थान का झूमर, पंजाब का भांगड़ा, ओडिशा का संबलपुरी, गाजीपुर का डिबिया और बंगालमध्य प्रदेश की लोककलाएं रामपथ पर अपनी अद्भुत छटा बिखेरेंगी।

लाखों दीपों की जगमगाहट, आधुनिक तकनीक से सजी झांकियां और भारतीय संस्कृति की जीवंत झलक—दीपोत्सव 2025 अयोध्या को एक बार फिर विश्व पटल पर केंद्र में लाने जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version