Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या 22 लाख का गांजा बरामद, एक तस्कर अरेस्ट

22 लाख का गांजा बरामद, एक तस्कर अरेस्ट

0

अयोध्या। इनायतनगर पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त टीम ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट की गई। पुलिस ने नगहरन पुरवा के पास चेकिंग के दौरान एक होंडा सिटी कार से 92 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 22 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके से सोनू कुमार पासवान नामक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से दो फर्जी नंबर प्लेट, दो मोबाइल फोन और 9050 रुपये नकद भी बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय क्षेत्र से गांजा लाकर अयोध्या में सप्लाई करने जा रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब उसके सप्लाई नेटवर्क तथा अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है।

एसपीआरए बलवंत चौधरी ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है और आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version