Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मिशन शक्ति के अंतर्गत वाद-विवाद एवं सार्वजनिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित

मिशन शक्ति के अंतर्गत वाद-विवाद एवं सार्वजनिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित

0

अंबेडकर नगर। शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज पांच के अंतर्गत जनपद के लगभग सभी माध्यमिक विद्यालयों में सार्वजनिक भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के साथ ही आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती भी हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालयों में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं अखंडता दिवस के रूप में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने सरदार पटेल के जीवन आदर्शों, देश की एकता एवं अखंडता में उनके योगदान तथा महिलाओं के सशक्तिकरण पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए।

       जनपद के विभिन्न विद्यालयों जैसे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नगर पालिका परिषद टांडा, राजकीय हाई स्कूल कहरा सलेमपुर, राजकीय हाई स्कूल बसिया, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीटी, राजकीय हाई स्कूल पहतीपुर, राजकीय हाई स्कूल डिहवा मोहिउदीनपुर, राजकीय हाई स्कूल जहांगीरगंज, राजकीय हाई स्कूल कमरिया, राजकीय बालिका हाई स्कूल फरीदपुर कुतुब टांडा, रामनाथ परमात्मा प्रसाद इंटर कॉलेज पतौना, बी.एन. इंटर कॉलेज अकबरपुर, डॉ. जी.के. जेटली इंटर कॉलेज अकबरपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर तथा मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज टांडा आदि में यह कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

       कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा एवं आपातकालीन सेवाओं से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। सभी विद्यालयों में छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा, समानता एवं सामाजिक एकता पर प्रभावशाली वक्तव्य दिए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाकर तथा सरदार पटेल जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version