Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या महापौर ने रखा वैश्विक मंच पर शहर विकास का दृष्टिकोण

महापौर ने रखा वैश्विक मंच पर शहर विकास का दृष्टिकोण

0

दुबई शिखर सम्मेलन में ‘फ्यूचर अर्बन गवर्नमेंट’ डिक्लेरेशन पर किए हस्ताक्षर, स्मार्ट सिटी के नए मॉडल पर हुई चर्चा


अयोध्या। नगर विकास की दिशा में अयोध्या ने एक नया कदम बढ़ाया है। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने एक्सपो सिटी दुबई में आयोजित एशिया प्रशांत शहर शिखर सम्मेलन एवं मेयर फोरम 2025 में भाग लेते हुए दुबई डिक्लेरेशन ऑन फ्यूचर अर्बन गवर्नमेंट पर हस्ताक्षर किए। इस घोषणा पत्र पर विश्व के 175 शहरों के महापौरों ने हस्ताक्षर कर वैश्विक स्तर पर शहरी विकास को नई दिशा देने का संकल्प लिया।

महापौर ने अयोध्या लौटकर बताया कि इस सम्मेलन में भारत के 18 शहरों के महापौरों ने भाग लिया, जिनमें उत्तर प्रदेश से केवल अयोध्या और मथुरा के महापौर शामिल थे। सम्मेलन का आयोजन ब्रिसबेन सिटी काउंसिल और एक्सपो सिटी दुबई की संयुक्त पहल पर किया गया था, जिसका उद्घाटन एजुकेटिव काउंसिल के महासचिव हिज एक्सीलेंसी अब्दुल्लाह अनवस्ती और ब्रिसबेन के मेयर एंड्रियास सीन्नर ने किया।

महापौर ने बताया कि चर्चा के दौरान गूगल के पूर्व चीफ बिजनेस ऑफिसर एमओ ग्वादत के साथ भविष्य के शहरी विकास और डेटा-आधारित योजनाओं पर विशेष विमर्श हुआ। उन्होंने बताया कि यूपीआई डेटा का उपयोग कर शहरों के सेक्टरवार विकास की रणनीति बनाई जा सकती है, जिससे अयोध्या को स्मार्ट सिटी मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा।

महापौर ने बताया कि जापान की टोक्यो मेयर यूरोको कोकी के साथ हुई चर्चा में अंडरग्राउंड टनल निर्माण से जलभराव की समस्या के समाधान और कूलिंग सिटी प्रोजेक्ट के तहत सार्वजनिक स्थलों पर वॉटर मिस्ट सिस्टम लगाने जैसे विचार साझा किए गए। अयोध्या में इन दोनों मॉडलों को लागू करने की संभावनाओं पर भी गंभीरता से विचार किया जाएगा।

दौरे के अंत में महापौर ने दुबई में बसे उत्तर भारतीयों से भी भेंट की और अयोध्या के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर बातचीत की। इस दौरान विवेक तिवारी की अगुवाई में उत्तर भारतीय समुदाय ने महापौर का गर्मजोशी से स्वागत किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version